मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का राष्ट्रीय जल अधिवेशन में तरुण भारत संघ की ओर से राइट टू वाटर कानून बनाने की पहल करने और मध्यप्रदेश को देश का पहला राज्य बनाने के लिए अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
अभिनंदन पत्र में कहा गया कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की दूरदर्शी सोच के कारण 2020 में जल सुरक्षा अधिनियम बनाने की पहल हुई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पर्यावरण संरक्षण को लेकर उनके विचारों पर अमल की दिशा में यह एक अद्धभूत कदम है। देश के वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में उन्होंने अरावली पर्वत को अवैध अतिक्रमण और खनन से बचाने के लिए जो अधिसूचना जारी की थी। वह पर्यावरण के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को अभिव्यक्त करता है।